घरेलू विवाद से परेशान महिला व युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, सदर अस्पताल में भर्ती

देवघर में घरेलू विवाद के चलते एक महिला और एक युवक ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के जलसार और पुरनदाहा मुहल्ले में बुधवार दोपहर अलग-अलग घटनाओं में घरेलू विवाद से परेशान एक महिला व एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. दोनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.

दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया. युवक की हालत पर चिकित्सकों की लगातार नजर बनी हुई है. दोनों का उपचार जारी है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने बैद्यनाथधाम ओपी को दी. सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी प्रेम टुडू अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली. पुलिस मामले के कारणों की पड़ताल कर रही है. पुलिस के अनुसार, परिजनों का बयान दर्ज कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटायी जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >