लायंस इंटरनेशनल के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

लायंस क्लब की बैठक में सेवा कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाओं पर चर्चा

मधुपुर. काली मंडा रोड स्थित एक होटल के सभागार में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन संजय कुमार की मौजूदगी में सदस्यों की एक अहम बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी परियोजनाओं और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने सदस्यों को समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और लायंस इंटरनेशनल के उद्देश्यों एवं मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के अध्यक्ष लायन प्रेम पाठक ने कहा कि क्लब सदैव समाज सेवा, मानव कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहा है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के मार्गदर्शन और प्रेरणा से क्लब आने वाले समय में और अधिक प्रभावी सेवा कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करेगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी सेवाओं का विस्तार करेगा. मौके पर पीएमजेएफ डॉ अरुण गुटगुटिया, उपाध्यक्ष सुमंत गुटगुटिया, सचिव विजय आनंद लच्छीरामका, सह सचिव राजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा, सेवा अध्यक्ष महेश बथवाल, सुवेंदु दा, महेंद्र घोष, रूपेश मोदी, अटल चौरसिया, विशाल चौरसिया, गौतम कुशवाहा सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद थे. — काली मंडा रोड स्थित होटल में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322ए की बैठक संपन्न लायंस क्लब की बैठक में सालभर के कार्यों की हुई समीक्षा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय कुमार ने लायंस क्लब सदस्यों को किया प्रेरित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >