मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित रेलवे स्टेट ट्रेनिंग पार्क में पूर्वी रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय कब मास्टर, स्काउट मास्टर एवं रोवर स्काउट लीडर के लिए बेसिक प्रशिक्षण कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की शारीरिक गतिविधियों की जानकारी दी गयी. शनिवार को प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कब मास्टर और रोवर स्काउट लीडर के लिए चल रहे एडवांस कोर्स का शुभारंभ बीपी (बॉडी प्रैक्टिस) अभ्यास के साथ किया गया. इसके बाद प्रशिक्षकों द्वारा निरीक्षण एवं ध्वजारोहण के साथ विधिवत प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. शिविर में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया. संबंधित पाठ्यक्रम प्रमुखों (एलओसी) के मार्गदर्शन में विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता, स्काउटिंग कौशल तथा व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाना है, ताकि वे अपने-अपने अनुभागों में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें. यह प्रशिक्षण शिविर राज्य प्रशिक्षण आयुक्त जीवन राय की देखरेख में संचालित हो रहा है. इसमें आसनसोल, मालदा, हावड़ा, जमालपुर, सियालदह, कचरापाड़ा, लिलुआ एवं सेंट्रल आदि स्थानों से कुल 85 मास्टर एवं लीडर भाग ले रहे हैं. मौके पर बतौर प्रशिक्षक मलय कृष्ण रॉय, कब मास्टर के लिए बेसिक कोर्स के लिए, जीवन कुमार रॉय, कब मास्टर के लिए, बिस्वजीत देबनाथ, स्काउट मास्टर के लिए बेसिक कोर्स के लिए, आलोक चक्रवर्ती, रोवर स्काउट लीडर के लिए, संजीव कुमार बोस, रोवर स्काउट लीडर के लिए एडवांस कोर्स मौजूद थे. — रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
प्रशिक्षण शिविर में 85 प्रतिभागियों को नेतृत्व गुण, स्काउटिंग कौशल व व्यावहारिक ज्ञान की गयी जानकारी
बावनबीघा में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में बढ़ी रौनक
