मजदूरी कर घर लौटे युवक की सर्पदंश से मौत, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

देवघर के मधुपुर में सर्पदंश से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा.

देवघर : मधुपुर निवासी 37 वर्षीय उज्ज्वल एंथोनी की बुधवार को सर्पदंश से मौत हो गयी. सर्पदंश के बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक मधुपुर थाना क्षेत्र के मीना बाजार मोहल्ला निवासी रॉबिन एंथोनी का पुत्र था.

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले गए परिजन

मृतक के पिता रॉबिन एंथोनी ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उज्ज्वल मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था. मंगलवार की शाम वह मजदूरी कर घर लौटा और खाना खाने के बाद झोपड़ीनुमा घर में सो गया. बुधवार की सुबह उठने के कुछ देर बाद वह तेजी से कांपने लगा. उसकी बिगड़ती हालत देखकर परिजनों व मोहल्ले के चार-पांच युवकों की मदद से उसे तत्काल देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

एंटी वेनम सहित दी गयी दवाएं

अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया और उसे एंटी वेनम सहित अन्य आवश्यक दवाएं दी गयीं. उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर होती गयी और सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गयी. चिकित्सकों के अनुसार उज्ज्वल को किसी विषैले सांप ने डस लिया था, जिससे उसके शरीर में जहर फैल गया था.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

चिकित्सक की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी प्रेम टुडू सदर अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मोहल्लेवासियों के अनुसार उज्ज्वल ने शादी नहीं की थी और वह अकेले रहता था. मजदूरी कर ही वह अपना जीवन यापन करता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >