Shravani Mela 2023 LIVE: श्रावणी मेला को लेकर देवघर से चल रही कई स्पेशल बसें, गेरुआ रंग से पटा बाबाधाम

झारखंड के देवघर में स्थित बाबाधाम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक है. इसे मनोकामना लिंग भी कहा जाता है. कहते हैं कि इस मंदिर में आकर भक्त जो भी मांगता है, भगवान भोलेनाथ उसकी मुराद जरूर पूरी करते हैं. देवघर में हर साल एक महीने में श्रावणी मेला लगता है, जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने आते हैं. इस साल मलमास होने के कारण श्रावणी मेला दो महीने का होगा. बाबाधाम की तरह दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर भी प्रसिद्ध है. देवघर आने वाले श्रद्धालु बासुकीनाथ की भी यात्रा जरूर करते हैं, तभी कांवर यात्रा पूरी मानी जाती है. श्रावणी मेला 2023 से जुड़ी हर खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ..

Live Updates
4:06 AM. 6 Jul 23 10:36 PM. 5 Jul

देवघर से गिरीडीह के लिए बसें

0:40 बजे अहले सुबह में

07:45 बजे दिन में

09:00 बजे दिन में

10:40 बजे दिन में

10:55 बजे दिन में

11:39 बजे दिन में

12:00 बजे दिन में

12:25 बजे दिन में

01:05 बजे दिन में

02:40 बजे दिन में

किराया प्रति व्यक्ति 120 रुपये

9:04 PM. 5 Jul 23 3:34 PM. 5 Jul

देवघर से कोलकाता और सिलीगुड़ी के लिए बसें

कोलकाता के लिए

7:00 बजे शाम में

7:55 बजे रात में

किराया प्रति व्यक्ति 500 रुपये

सिलीगुड़ी के लिए

11:00 बजे रात

11:30 बजे रात

किराया प्रति व्यक्ति 550 रुपये

9:04 PM. 5 Jul 23 3:34 PM. 5 Jul

देवघर से रांची के लिए खुलनेवाली बस बस का समय

03: 40 बजे दिन में

04: 45 बजे दिन में

08:45 बजे दिन में

09:00 बजे दिन में

10:00 बजे दिन में

11:25 बजे दिन में

12:00 बजे दिन में

01:00 बजे दिन में

02:20 बजे दिन में

06:30 बजे संध्या में

07:30 बजे रात में

08:25 बजे रात में

09:15 बजे रात में

10:00 बजे रात में

नोट: रांची के लिए एसी बस में प्रति व्यक्ति 450 रुपया एवं नॉन एसी में 400 रुपये

9:04 PM. 5 Jul 23 3:34 PM. 5 Jul

देवघर से कई स्पेशल बसें

देवघर में हर साल एक महीने में श्रावणी मेला लगता है, जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने आते हैं. इस साल मलमास होने के कारण श्रावणी मेला दो महीने का होगा. कांवरियों और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं. देवघर से झारखंड के अलग-अलग जिलों के साथ कई राज्यों के लिए भी बस चलाई जा रही है.

9:04 PM. 5 Jul 23 3:34 PM. 5 Jul

गढ़वा में निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड क्षेत्र के तसरार पंचायत में सावन के पावन अवसर पर तसरार, चकरी, टोरी कला गांव सहित अन्य गांव के श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा में महिला, युवतियां, नौजवान समेत बच्चे जोगिया पहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में जमा हुए. इसके बाद श्रद्धालुओं की टोली ने शिवालय से विधिवत पूजा अर्चना कर कलश यात्रा शुरू की

9:04 PM. 5 Jul 23 3:34 PM. 5 Jul

देवघर में दो पेड़ा दुकानों को कराया गया बंद

श्रावणी मेला 2023 के दौरान देवघर में पेड़ा की गुणवत्ता को लेकर मंगलवार को अभिहित अधिकारी व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने घोरामारा स्थित विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अभिहित अधिकारी सह एसीएमओ डॉ सीके शाही, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार व धनेश्वर प्रसाद हेंब्रम की संयुक्त टीम ने प्रतिष्ठानों के खाद्य अनुज्ञप्ति की जांच की. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि चंदन पेड़ा भंडार व मेसर्स ललित पेड़ा भंडार के लाइसेंस की समय सीमा खत्म हो गयी थी, जिसे लेकर दाेनों प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया.

मुख्य बातें

झारखंड के देवघर में स्थित बाबाधाम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक है. इसे मनोकामना लिंग भी कहा जाता है. कहते हैं कि इस मंदिर में आकर भक्त जो भी मांगता है, भगवान भोलेनाथ उसकी मुराद जरूर पूरी करते हैं. देवघर में हर साल एक महीने में श्रावणी मेला लगता है, जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने आते हैं. इस साल मलमास होने के कारण श्रावणी मेला दो महीने का होगा. बाबाधाम की तरह दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर भी प्रसिद्ध है. देवघर आने वाले श्रद्धालु बासुकीनाथ की भी यात्रा जरूर करते हैं, तभी कांवर यात्रा पूरी मानी जाती है. श्रावणी मेला 2023 से जुड़ी हर खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >