PHOTOS: देवघर-गोड्डा के दर्जनों ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, लपेटे में आए कई नेता व कारोबारी

सोमवार अहले सुबह ही इनकम टैक्स पटना और धनबाद की टीम देवघर और गोड्डा के दर्जनों ठिकानों पर एक साथ पहुंची और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान टीम ने बड़े-बड़े कारोबारी, नेता समेत कई के ठिकानों पर छापा मारा.

सोमवार सुबह देवघर और गोड्डा के 24 ठिकानों पर अचानक इनकम टैक्स की टीमें पहुंची और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी. मामला चारु शीला ट्रस्ट और फलेरिया कोठी की जमीन के साथ-साथ शराब कारोबार से जुड़ा है.

वहीं, इसी मामले में देवघर निगम के पूर्व मेयर राजनारायण खवाड़े उर्फ बबलू खवाड़े, उनके सहयोगी रहे उमाशंकर सिंह, रियल एस्टेट कारोबारी संजय मालवीय के कई ठिकानों पर भी रेड जारी है.

बबलू खवाड़े के रितिक राज होटल सहित अन्य ठिकाने भी शामिल हैं.

संजय मालवीय के होटल अंजुला मेंशन उनके अपार्टमेंट पर भी आईटी की टीम ने छापा मारा है.आईटी की टीम ने जमीन और शराब कारोबार से जुड़े लोगों के घरों पर छापा मारा है. देवघर में जमीन कारोबारी बृजेश राय के जसीडीह स्थित तीन ठिकाने सियाराम हॉस्पिटल, संत फ्रांसिस हॉस्पिटल वाली गली स्थित बृजेश राय के आवास और उसके सिमरिया स्थित आवास पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है.

गोड्डा के कॉन्ट्रेक्टर मुकेश बजाज के आवास पर भी छापेमारी चल रही है. गोड्डा में मुकेश के आवास के अलावा उसके अन्य दुकान में भी छापेमारी के लिए टीम पहुंची है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता नंदकिशोर दास के यहां भी छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा कोलकाता में बालानन्द आश्रम से जुड़े 10 ठिकानों के अलावा बालानन्द ट्रस्ट के दुर्गापुर स्थित कैंसर हॉस्पिटल में भी एक साथ छापेमारी चल रही है. कोलकाता के सीए माखन सतनालीवाला के महेश मिश्रा के आवास बंपास टाउन में भी रेड चल रही है.

आईटी की टीम ने जमीन और शराब कारोबार से जुड़े लोगों के घरों पर छापा मारा है. देवघर में जमीन कारोबारी बृजेश राय के जसीडीह स्थित तीन ठिकाने सियाराम हॉस्पिटल, संत फ्रांसिस हॉस्पिटल वाली गली स्थित बृजेश राय के आवास और उसके सिमरिया स्थित आवास पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जमीन बिक्री में सरकार को स्टांप ड्यूटी में कम रकम दर्शाते हुए अधिक पैसे कमाने का मामला पता चला है. सिलेबल जमीन के साथ-साथ नॉन सिलेबल जमीन खरीदारी में भी अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर छापेमारी चल रही है.

बताया जाता है कि ईडी की रिमांड अवधि में योगेंद्र तिवारी से पूछताछ के दौरान जो सूचनाएं मिल रही हैं, उसी के आधार पर उनसे जुड़े लोगों के यहां इनकम टैक्स की रेड चल रही है. इनकम टैक्स के इस रेड को योगेंद्र तिवारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

Also Read: जमशेदपुर के होटल सुविधा में छापा, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए कई युवक-युवतियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >