BJP जीती तो मथुरा में कृष्णा और काशी में ज्ञानवापी मंदिर बनायेंगे, देवघर में बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि देश में सबसे बड़ी समस्या घुसपैठियों का है. जहां-जहां कांग्रेस, झामुमो, टीएमसी की सरकार है, वहां बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला बढ़ा है.

सारठ: भाजपा के 400 नारे को आपकी मदद से पार करना है. भाजपा को जिताइये मथुरा में कृष्णा भगवान का मंदिर व काशी में ज्ञानवापी मंदिर का निर्माण करायेंगे. पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में वापस लायेंगे. चार-चार शादी को बंद कराने का काम करेंगे. उक्त बातें कुकराहा हाइस्कूल मैदान, सारठ में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दुमका सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जबरन पीओके को अपना हिस्सा बता कर रखा है. भाजपा को चार सौ सीट जितने पर पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में लाने का काम करेंगे. 500 साल पूर्व में बाबर ने राम मंदिर को तोड़ कर बाबरी मस्जिद बनाया था. भाजपा को 300 सीट मिला तो अयोध्या में राम जन्म भूमि में राम लला का मंदिर बनवाया गया और कश्मीर से धारा 370 को हटवाया गया.

घुसपैठिया देश की सबसे बड़ी समस्या

बिस्वा ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ी समस्या घुसपैठियों का है. जहां-जहां कांग्रेस, झामुमो, टीएमसी की सरकार है, वहां बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला बढ़ा है. झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में जनता के विकास के लिए कोई योजना नहीं है. सिर्फ लूटने की योजना चल रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने पर दुर्गा सोरेन की मौत की जांच करायी जायेगी. सीता सोरेन को न्याय दिलाया जायेगा. हेमंत सोरेन से चुनाव के समय लोगों से कहा था कि जेएमएम की सरकार बनने पर राज्य के पांच लाख युवाओं को नौकरी देंगे, लेकिन चार वर्ष बितने के बाद भी युवाओं को नौकरी नहीं मिली. झामुमो और कांग्रेस की सरकार सिर्फ जनता का पैसा टूटने में लगी है. मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर नोट का पहाड़ निकलता है और इडी और सीबीआइ को दोष देने का काम करता है. वहीं सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि सीता के लिए गीता वोट मांगने आयी है. भाजपा ने झारखंड राज्य दिया है, भाजपा ही झारखंड को संवारने का काम करेगी. मौके पर पूर्व मंत्री राज पलिवार, स्थानीय विधायक समेत अन्य मौजूद थे.

Also Read: प्रियंका गांधी, हिमंत बिस्वा सरमा, शिवराज सिंह चौहान और तेजस्वी सूर्या की 22 मई को झारखंड में चुनावी सभाएं, 28 मई को आएंगे पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >