जनगणना में गणना ब्लॉक का नजरी नक्शा व लोकेशन डालें : बीडीओ

सारवां : जनगणना 2027 को लेकर प्रखंड सभागार में विशेष बैठक आयोजित

सारवां. भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत सोमवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सचिव, बीटीएम, एटीएम एवं जनसेवकों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान जनगणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मकान सूचीकरण एवं मकान गणना से पूर्व एचएलवी निर्माण के लिए गणना ब्लॉक का नजरी नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नजरी नक्शे में प्रत्येक मकान गणना के साथ ब्लॉक की लोकेशन एवं चौहद्दी का स्पष्ट विवरण होना चाहिए, जिसे निर्देशन में प्रदर्शित करना अनिवार्य है. उन्होंने सभी कर्मियों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि गणना के दौरान किसी भी प्रकार की गलत प्रविष्टि नहीं होनी चाहिए. सभी संबंधित कर्मी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. बैठक में यह भी कहा गया कि यदि गणना के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई या समस्या उत्पन्न होती है, तो उसकी सूचना अविलंब प्रखंड मुख्यालय को दी जाये, ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके. इस अवसर पर कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार, कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, बीडब्ल्यूओ संजय सोरेन, फील्ड ट्रेनर सुनील कुमार झा, आशीष दुबे, शालिनी कुमारी, राकेश रोशन सहित पंचायत सेवक, जनसेवक, बीटीएम आशीष कुमार दुबे एवं एटीएम सुषमा कुमारी समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >