पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र के बसबुटिया मोड़ प्रेस क्लब व विभिन्न सामाजिक संगठनों में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. इस दौरान लोगों व पत्रकारों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प व माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर बसबुटिया में लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद मंच के अध्यक्ष आशिष रूज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद बचपन से इतने अतिथि सेवी थे कि स्वयं भूखे रहकर भी घर आये अतिथियों को भोजन कराते थे. उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था और विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया था. हमें उनसे प्रेरणा लेते हुए भारत का मान बढ़ाना चाहिए. वहीं, रेडक्राॅस सोसाइटी व अन्य सामाजिक संगठनों में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
