Deoghar News : देवघर पुस्तक मेले का भूमि पूजन, 23 जनवरी से होगी शुरुआत

बीएड कॉलेज परिसर में रविवार को 23वें देवघर पुस्तक मेले का विधिवत आगाज भूमि पूजन के साथ हो गया. इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष युधिष्ठिर प्रसाद राय ने जानकारी दी कि यह पुस्तक मेला 23 जनवरी से दो फरवरी 2026 तक चलेगा.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : बीएड कॉलेज परिसर में रविवार को 23वें देवघर पुस्तक मेले का विधिवत आगाज भूमि पूजन के साथ हो गया. इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष युधिष्ठिर प्रसाद राय ने जानकारी दी कि यह पुस्तक मेला 23 जनवरी से दो फरवरी 2026 तक चलेगा. उन्होंने कहा कि अब तक 50 से अधिक प्रतिष्ठित प्रकाशकों ने मेले में भाग लेने की स्वीकृति दे दी है, जिससे इस बार का मेला और भी भव्य व समृद्ध होने की उम्मीद है. अध्यक्ष ने बताया कि देवघर पुस्तक मेला केवल पुस्तकों की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे एक वैचारिक और सांस्कृतिक मंच के रूप में विकसित किया गया है. मेले के दौरान बाल संसद, महिला सांसद और बुजुर्ग संसद का आयोजन किया जायेगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी. इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साहित्यिक गोष्ठियां और विचार-विमर्श सत्र आयोजित किये जायेंगे. भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मेला समिति के उपाध्यक्ष प्रो रामनंदन सिंह, संयोजक डॉ सुभाष चंद्र राय, कोषाध्यक्ष राजेश रंजन, सचिव निर्मल कुमार सहित अभिभावक अलख निरंजन शर्मा, सर्वेश्वर प्रसाद सिंह, राम किशोर सिंह, डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, एसपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामसेवक सिंह गुंजन, डॉ प्रदीप कुमार सिंह देव, प्रभाकर कापरी, नेहा सिंह, पालन झा, प्रज्ञा शिखा, सीमा झा, आरके सिंह जवाहर, सौरभ कुमार, डॉ विजय शंकर, रवि शंकर शाह, शत्रुघ्न प्रसाद, मुकेश कुमार, संजय मालवीय, हरि किशोर सिंह, राकेश राय, रोशन मिश्रा, धर्मेंद्र देव, मंजुला कांत, दिनेश सिंह, अरुण कुमार, ऋषि राज, सुमन वाजपेयी, विपिन मिश्रा, सुप्रिया कुमारी, संजीत कुमार सिंह, प्रो उदय प्रकाश आदि मौजूद थे. आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक मेला देवघर सहित पूरे संताल परगना में पठन-पाठन और साहित्यिक चेतना को नयी दिशा देगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >