खोखले भाषण व झूठे आश्वासन देकर जनता को ठग रही है भाजपा : पूर्व सांसद

मधुपुर3 प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मधुपुर. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि भाजपा अब किसानों, गरीबों व जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार में खाद, बीज, कृषि उपकरण, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं. पूर्व सांसद ने कहा कि एक तरफ किसान महंगे खाद और डीजल से परेशान हैं. भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाया था, लेकिन हकीकत में किसानों की परेशानियां चार गुना बढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर महंगाई की आग लगायी, फिर उसी बहाने खाद्य पदार्थों और जरूरी सामानों के दाम बढ़ा दिया. जबकि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं थी. यह सिर्फ जनता की जेब काटने और कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की सोची-समझी रणनीति है. उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद ने कहा कि बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेताओं को पहले आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए, फिर जनता को ज्ञान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ धर्म और भावनाओं की राजनीति कर असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है. भाजपा सिर्फ खोखले भाषण व झूठे आश्वासन देकर देश की जनता को ठगने का काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >