खलिहान में लगी आग, 1.50 लाख का धान व पुआल जलकर राख

चितरा के कुरा गांव में अगलगी की घटना

चितरा. थाना क्षेत्र के कुरा गांव में अगलगी की घटना घटी है, जिसमें दशरथ मांझी के खलिहान में रखे विचाली व धान जलकर राख हो गया. डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ. इस संबंध में पीड़ित किसान दशरथ मांझी ने बताया कि उक्त घटना सुबह के लगभग 11 बजे की है. अचानक देखा की खलिहान में आग लग गयी है. इसकी ग्रामीणों को मिलने पर आनन-फानन में सभी आग बुझाने में लग गए. कुंआ में तीन मोटर लगाया गया. साथ ही दमकल को भी बुलाया गया. मधुपुर से दमकल गाड़ी कुरा गांव पहुंची, उसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया. साथ ही उन्होंने बताया कि लगभग तीन एकड़ जमीन पर उपजाए गए धान व विचाली रखा हुआ था, जिसमें आग लग गयी, जिससे लगभग 1 लाख 50 हजार का नुकसान हुआ है. कहा कि आग के कारण पपीता व अमरूद का पेड़ भी झुलस गया. साथ ही उन्होंने आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की मांग की है. इस दौरान मुखिया जगन्नाथ रवानी, ग्रामीण संजय प्रसाद सिंह, नकुल महतो, कमलेश्वर महतो, शिवराम महतो, अंदु कोल, मथुरा मिर्धा, राजीव कुमार, अरुण कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >