सोनू राउत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर परिजनों ने उठाए सवाल, साक्ष्यों के आधार पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग

विधायक के कुक सोनू राउत की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है. करीब एक माह बाद भी परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए हत्या को फांसी का रूप देने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है.

देवघर : विधायक देवेंद्र कुमार के नोनीहाट स्थित आवास के समीप उनके कुक सोनू राउत की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है. करीब एक माह बाद भी परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने दुमका सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ गौतम कुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि हत्या को फांसी का रूप देने का प्रयास किया गया.

सोनू राउत की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते परिजन और कुर्मी महासभा के सदस्य.। Prabhat Khabar Network

घटनास्थल के साक्ष्यों पर सवाल

परिजनों का दावा है कि शरीर व चेहरे पर चोट के निशान, खून तथा रस्सी और चौकी के पास मिले कटर पर खून के दाग मिले हैं. उनका सवाल है कि यदि सोनू ने फांसी लगायी, तो पैर जमीन पर और हाथ चौकी पर कैसे रहे. उन्होंने फोटो-वीडियो समेत सभी साक्ष्यों की जांच की मांग की है.

धारा 164 में बयान की प्रक्रिया

मंगलवार को हंसडीहा पुलिस सोनू के पिता अनिल राउत, माता, चाचा सुनील राउत समेत अन्य परिजनों को न्यायालय ले गयी, जहां धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया हुई.

महासभा ने बनायी आंदोलन की रणनीति

इधर, झारखंड कुर्मी महासभा ने 14 सितंबर की बैठक में आंदोलन की रणनीति बनायी. महासभा की बैठक में डॉ राजीव रंजन, मंगल प्रसाद राव, तरुण कुमार राउत, दिलीप कुमार राउत, चुनचुन राउत, बमबम राउत, अभिनव राउत, कैलाश कुमार राउत, प्रदीप राउत, संजय राउत, मृत्युंजय कुमार राउत, बबलू कुमार राउत और चंदन राव को कमेटी में शामिल किया गया.

दुमका से रांची तक साक्ष्य रखने का निर्णय

15 सितंबर को दुमका न्यायालय और बाद में रांची में राज्यपाल, मुख्यमंत्री व डीजीपी के समक्ष साक्ष्य रखने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >