Jharkhand News : झारखंड में नकली सॉस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 80 हजार रुपये लगाया जुर्माना

Jharkhand News: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दिनेश मरांडी के नेतृत्व में देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के हिरनाटांड़ आरके ट्रेडर्स के मालिक रमेश कुमार की फैक्ट्री में छापामारी की गयी. इस दौरान विभिन्न प्रकार के सॉस (टोमैटो, चीली) बनाये जा रहे थे. इस प्रतिष्ठान पर कुल 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

Jharkhand News: झारखंड में नकली सॉस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दिनेश मरांडी के नेतृत्व में देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के हिरनाटांड़ आरके ट्रेडर्स के मालिक रमेश कुमार की फैक्ट्री में छापामारी की गयी. इस दौरान विभिन्न प्रकार के सॉस (टोमैटो, चीली) बनाये जा रहे थे. इसमें कलर समेत कई अन्य तरह की मिलावट की जा रही थी. टोमैटो व चिली सॉस के नाम पर आलू व कलर मिलाकर लोगों को बेचा व खिलाया जा रहा था. इस प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कुल 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया.

जमीन पर रखकर पैक किया जा रहा था चाउमिन

देवघर में आरके ट्रेडर्स में छापामारी के क्रम में फूड सेफ्टी टीम के द्वारा पाया गया कि प्रतिष्ठान में किसी भी प्रकार की फूड सेफ्टी गुणवत्ता व साफ-सफाई के किसी मानक का अनुपालन नहीं किया जा रहा है. इसके साथ ही टीम ने निरीक्षण में पाया कि इस प्रतिष्ठान में चाउमिन को बनाकर जमीन पर रखकर बेहद अनहाइजीनिक तरीके से पैक किया जा रहा था. इसे टीम ने काफी गंभीरता से लिया और कार्रवाई की.

Also Read: Jharkhand Crime News : डायन बिसाही के शक में रांची में महिला को मार डाला, आरोपी महिला गिरफ्तार

80 हजार रुपये लगाया जुर्माना

आरके ट्रेडर्स में टीम ने छापामारी के क्रम में कई लापरवाही देखी. इसके बाद खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने 60 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया व बगैर खाद्य लाइसेंस के व्यापार करने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. इस दौरान कुल आरके ट्रेडर्स पर कुल 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. फूड सेफ्टी टीम ने कोठिया बस स्टैंड के इलाके में भी छापामारी अभियान चलाया. टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार दुबे आदि थे.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE : लातेहार से टीएसपीसी का सब जोनल कमांडर आदेश गंझू अरेस्ट, हथियार बरामद

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >