मध्य विद्यालय सारठ बालक में रुआर कार्यक्रम पर कार्यशाला

सारठ : कल से चलेगा कार्यक्रम, नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सारठ बालक में मंगलवार को रुआर कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीपीओ उदय शंकर राय उपस्थित शिक्षकों और स्कूल अध्यक्ष को बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने, स्कूल में बच्चों के ठहराव को बढ़ाने तथा विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुधारने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत रुआर कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों से आने वाले बच्चों तथा उन बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराना है, जो किसी कारणवश अब तक स्कूल में नामांकित नहीं हो सके हैं. इसके साथ ही विद्यालयों में पहले से नामांकित बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और उन्हें बेहतर पठन-पाठन का माहौल उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया. बीपीओ ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शून्य से 17 वर्ष तक के सभी बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना है. मौके पर बीआरपी मनोज कुमार राय, सुधांशू शेखर राय, शशिकांत पांडेय, सीआरपी राजेश मिश्रा, भगीरथ राय, अनन्त कुमार सिंह, नन्दकिशोर यादव, मनोज चौधरी, जयराम राय, प्रधानाध्यापक राजीव मिश्रा, सुधीर वर्मा, व्यास प्रसाद राय समेत अन्य शिक्षक व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : कल से चलेगा कार्यक्रम, नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >