ट्रैक मेंटेनेंस के लिए लिये गये ब्लॉक से जहां-तहां खड़ी रही ट्रेनें, रेलयात्री रहे परेशान

मेंटेनेंस को लेकर लिये गये ब्लॉक के कारण जहां-तहां रुकी रही ट्रेन, रेलयात्री रहे परेशान

मधुपुर. मुख्य रेलखंड पर जसीडीह-मधुपुर के बीच स्थित शंकरपुर स्टेशन के निकट ट्रैक के मेंटेनेंस के लिए रेलवे की ओर से लिये गये ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक के कारण शनिवार शाम को अप रेल परिचालन डेढ़ घंटे से अधिक समय प्रभावित रहा. हावड़ा से पटना की और जानेवाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. ट्रेनें खड़ी होने से सफर करने वाले रेलयात्री परेशान रहे. बताया जाता है कि नवपतरो हॉल्ट पर हावड़ा-दरभंगा स्पेशल ट्रेन करीब घंटा खड़ी रही. वहीं, मधुपुर में हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब तीस मिनट, कुंभ एम्सप्रेस व सियालदह बलिया एक्सप्रेस जोड़ामो में खड़ी रही. वहीं, ब्लॉक में हावड़ा-पटना वंदे भारत का परिचालन भी प्रभावित हुआ. कुछ देर के लिए मधुपुर होम सिग्नल पर रुकी थी. करीब में शाम 7:15 बजे ब्लॉक की अवधि समाप्त होने पर अप रेल मार्ग पर परिचालन शुरू हुआ. रेल परिचालन प्रारंभ होने से रेलयात्रियों ने राहत की सांस ली. बताया जाता है कि रेलवे ने ब्लॉक लेकर शंकरपुर में रेलवे ट्रैक का अनुरक्षण कार्य करा रही थी. इधर, बिना सूचना दिए रेल मार्ग पर ब्लॉक लिए जाने से रेल यात्रियों में काफी असंतोष देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >