देवघर में डॉ रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती, सहकारिता और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को किया याद

देवघर में स्वतंत्रता सेनानी डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती मनाई गई. उनके जीवन और राष्ट्रनिर्माण, सहकारिता व सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया. युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया.

देवघर : दी नेशनल कोऑपरेटिव के सभागार में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, सहकारिता आंदोलन के पुरोधा पद्मश्री डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्रनिर्माण, सहकारिता और सामाजिक उत्थान में उनके योगदान को याद किया गया.

कार्यक्रम में उपस्थित लोग व डॉ रत्नप्पा की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

देशसेवा और सहकारिता को समर्पित रहा जीवन

मुख्य वक्ता सहकार भारती झारखंड के प्रदेश क्रेडिट सह प्रमुख विमल कुमार ने कहा कि डॉ रत्नप्पा कुम्हार का पूरा जीवन देशसेवा, सहकारिता व समाज के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए समर्पित रहा. उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में सामाजिक समरसता और आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत किया जा सकता है.

युवाओं को प्रेरणा लेने का आह्वान

उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके जीवन व विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, सहकारिता और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए.

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ, देवघर के जिला अध्यक्ष उमाशंकर पंडित, तेजनारायण पंडित, कुन्दन पंडित, ईश्वरी पंडित, हेमंत प्रजापति, गुलशन पंडित, दीपक पंडित, अर्जुन पंडित, रमेश यादव, चंद्रशेखर पंडित, ललन पंडित, सुरेश मुर्मू, सोनू चौधरी, कांग्रेस कुमार और प्रियंका कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amarnath poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >