देवीपुर: डॉ आंबेडकर के बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

देवीपुर में धोबना विद्यालय में मनायी गयी डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय धोबना में मेरा युवा भारत के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व युवा क्लबों के सदस्य शामिल हुए. वहीं, मुखिया प्रतिनिधि महावीर मंडल, सेवानिवृत्त शिक्षक बुधन प्रसाद यादव, सहायक शिक्षक लक्ष्मी नारायण यादव एवं पंचायत सहायक दिनेश्वर रजक विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद उनके जीवन और योगदान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. कार्यक्रम में युवा क्लब सरूका, धोबना, गजराजपुर, मनियारपुर एवं भोजपुर के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. इस दौरान संविधान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता में तमन्ना कुमारी ने प्रथम, अनुष्का कुमारी ने द्वितीय एवं पीयूष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ आंबेडकर के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. आयोजन को सफल बनाने में पूर्व स्वयंसेवक भूदेव शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

SIVANDAN BARWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >