बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

मारगोमुंडा के आंबेडकर चौक पर मनायी गयी जयंती

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के आंबेडकर चौक पिपरा में मंगलवार को संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती मनायी गयी. इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया. कहा कि आज का दिन सामाजिक न्याय समानता और अधिकारों को याद दिलाने वाला है. इस दौरान राष्ट्र निर्माण ओर सामाजिक समरसता का संकल्प लिया गया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनीर आलम, तकबूल अंसारी, नदीम आलम, फजलुल रहमान, मनोज तूरी, अली हुसैन, अनीस साबरी, भरत मेहरा, हरिहर दास, शमशेर आलम, जियाउद्दीन अंसारी, साहिल अंसारी, मुमताज अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >