प्रतिनिधि, देवीपुर ; एम्स के आसपास कचरे का ढेर लगना बीमारियों को खुला निमंत्रण देना है. कूड़े के बढ़ते अंबार से न केवल पर्यावरण प्रभावित हो रहा है, बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है. ऐसे स्थानों के आसपास गंदगी का फैलाव संक्रामक बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है. बतादें कि प्रतिदिन सैकड़ों मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए एम्स पहुंचते हैं, लेकिन परिसर के बाहर फैली गंदगी और कूड़े के ढेर से वहां आने-जाने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से चिंताजनक है, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता को भी प्रभावित कर रही है. एम्स की चहारदीवारी के बाहर कचरा जमा होना और सफाई व्यवस्था की अनदेखी, स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों पर भी सवाल खड़े कर रही है. बताया गया कि लापरवाही सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या पर प्रशासन और एम्स प्रबंधन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित हो सके और लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके.
एम्स के बाहर कचरे का अंबार, मरीजों को परेशानी
देवीपुर एम्स में स्वच्छता के दावों को कमजोर कर रही है
