पीएम स्वनिधि योजना में देवघर देश में नंबर वन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में चालू वित्तीय वर्ष में झारखंड देश में पहले नंबर पर है, जबकि देवघर के बैंक पीएम स्वनिधि योजना में लोन देने में देश में पहले स्थान पर है.

झारखंड राज्य में पहले स्थान पर

अमरनाथ पोद्दार, देवघर

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में चालू वित्तीय वर्ष में झारखंड देश में पहले नंबर पर है, जबकि देवघर के बैंक पीएम स्वनिधि योजना में लोन देने में देश में पहले स्थान पर हैं. स्टेट लेबल बैंकर्स कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 30 नवंबर तक देवघर में पीएम स्वनिधि योजना में कुल 6,730 स्ट्रीट वेंडरों से आवेदन प्राप्त हुए. इनमें 5,229 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण मुहैया करा दी गयी. रिपोर्ट के अनुसार, 95 फीसदी स्ट्रीट वेंडरों को रोजगार के लिए लोन दिया गया. पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यशील पूंजी मुहैया करायी गयी है. इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को बगैर कोई सिक्योरिटी के ऋण दिया गया है. इस योजना में 10 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक ऋण बैंकों ने दिये हैं. स्ट्रीट वेंडर्स को सात फीसदी तक ब्याज सब्सिडी है. पीएम स्वनिधि योजना के तहत देवघर में हॉकर, ठेलेवाला, रेहड़ीवाला, फल वाला,सब्जी विक्रेता, स्ट्रीट फूड, चाय, पकौड़े, ब्रेड, अंडे, कपड़ा, परिधान, जूते, स्टेशनरी, सैलून, मोची, पान दुकानदारों को ऋण दिये गये हैं.पीएम स्वनिधि योजना में सबसे अधिक ऋण भारतीय स्टेट बैंक ने देवघर नगर निगम के माध्यम से स्ट्रीट वेंडरों को दिया है. देवघर की उपलब्धि को वित्त मंत्रालय द्वारा केंद्रीय स्तर पर सराहना भी की गयी है.

क्या कहते हैं एलडीएम

स्ट्रीट वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गयी पीएम स्वनिधि योजना में झारखंड व देवघर देश में पहले स्थान पर है. केंद्रीय स्तर पर देवघर की उपलब्धियों की सराहना भी हो चुकी है. पीएम स्वनिधि योजना में कुल 6,730 स्ट्रीट वेंडरों से आवेदन प्राप्त हुए, इनमें 5,229 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण मुहैया करा दी गयी है. इससे बड़े पैमाने पर रोजगार मिला है. इस योजना का लाभ अभी भी नये स्ट्रीट वेंडर प्राप्त कर सकते हैं.

– सांडु समद, एलडीएम, देवघर B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >