दिल्ली से देवघर आयेगी आज पहली कॉमर्शियल फ्लाइट, 12 सांसद समेत 40 विशेष अतिथियों का होगा आगमन

दिल्ली से देवघर की पहली कॉमर्शियल फ्लाइट 180 यात्रियों को लेकर आज दोपहर 2:45 बजे लैंड करेगी. इसमें सांसद निशिकांत दुबे के साथ 12 सांसद समेत 40 विशेष अतिथि रहेंगे. इस फ्लाइट से आने वाले सभी सांसदों को टर्मिनल पर जोरदार स्वागत की तैयारी है.

देवघर : देवघर एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहली कॉमर्शियल फ्लाइट 180 यात्रियों को लेकर आज दोपहर 2:45 बजे लैंड करेगी. इसमें गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के साथ कुल 12 सांसद समेत 40 विशेष अतिथि आ रहे हैं. टर्मिनल बिल्डिंग में इस फ्लाइट में आनेवाले सांसदों का स्वागत समारोह होगा. इंडिगो के अधिकारियों की टीम कोलकाता से देवघर एयरपोर्ट पहुंच चुकी है. फ्लाइट के लैंड करते ही वाटर कैनन से सैल्यूट किया जायेगा.

ये होंगे विशेष अतिथि :

12 सांसदों में डॉ निशिकांत दुबे, राजीव प्रताप रुढ़ी, मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ, रवि किशन, सांसद अनुराग शर्मा, प्रवेश वर्मा, कमलेश पासवान, सुनील सिंह, रविंद्र कुशवाहा व सुब्रत पाठक शामिल हैं. अन्य विशेष अतिथियों में अभिनेता शेखर सुमन, भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, गायक रितेश पांडे व दीपक ठाकुर हैं. फ्लाइट के पायलट छपरा के सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी व कैप्टन आशुतोष शेखर हैं.

Also Read: संताल वासियों के लिए खुशखबरी, देवघर से बेंगलुरु के लिए सितंबर से चालू हो सकती है फ्लाइट, जानें शेड्यूल
रोड शो होगा :

अतिथियों का एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर इनर व्हील व रोटरी क्लब की महिलाएं तिलक लगाकर स्वागत करेंगी. देवघर एयरपोर्ट से लेकर डाबरग्राम तक राजशाही अंदाज में रोड शो होगाा.

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन सकता है : रुढ़ी

छपरा के सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी ने बताया कि देवघर एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भविष्य में बन सकता है, इसकी पूरी संभावना है.

बैंड बाजा और घोड़ा के साथ होगा संभी सांसदों का स्वागत

आपको बता दें कि देवघर को एयरपोर्ट का तोहफा मिलने के बाद पहली बार दिल्ली से फ्लाइट से गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे आ रहे हैं. इधर समर्थकों ने उनके स्वागत के लिए खास तेयारी की है. देवघर एयरपोर्ट के बाहर गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे समेत सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी, भोजपुरी के तीन बड़े स्टार सांसद मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ, रवि किशन, बिहार के मंत्री शहनवाज हुसैन समेत बैद्यनाथ आयुर्वेद के मालिक और सांसद अनुराग शर्मा, दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, यूपी के सांसद कमलेश पासवान और सुब्रत पाठक का स्वागत राजशाही अंदाज में किया जाएगा. फूलों की वर्षा के बाद सभी सांसदों के स्वागत में कोलकाता में मशहूर महबूब बैंड समेत स्थानीय बैंड, ढोल, नगाड़ा और मांदर गूंजेगा. मुंगेर से छह घोड़े मंगवाये जा रह हैं. मांदर की थाप पर आदिवासी नृत्य के साथ सभी सांसदों को एयरपोर्ट से देवघर बाजार तक लाया जाएगा‍.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >