देवघर में पिकअप वैन और टेलर में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, 3 की स्थिति गंभीर

देवघर स्थित बगदाहा पंचायत के जरीडीह गांव में पिकअप व ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी है. जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि 1 की मौत हो गयी है.

उमेश कुमार और मिथिलेश सिन्हा, जामताड़ा : देवघर में छत ढलाई करने जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप वैन व टेलर में जबरदस्त टक्कर हो गई है. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना सुबह 9:30 बजे गोविंदपुर- साहिबगंज हाईवे स्थित खागा थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव के समीप की है. बताया जाता है कि गुरुवार सुबह को बिंदापाथर थाना क्षेत्र से मजदूरों से भरा एक पिकअप वैन चितरा की ओर छत ढलाई करने जा रहा था.

Also Read: देवघर में ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, पुलिस ने जताई ये आशंका

इस दौरान जरीडीह गांव के समीप दोनों वाहनों में टक्कर हो गयी. जिस कारण पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद टेलर को लेकर चालक भागने में सफल रहा. घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक डॉ मिकी मांझी ने एक महिला मजदूर को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीन मजदूरों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद धनबाद रेफर कर दिया.

बाकी 7 मजदूरों को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला मजदूर की पहचान नहीं हो पाई थी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >