गो सम्मान आह्वान अभियान समिति ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

मधुपुर: गैर-जमानती अपराध घोषित कर आजीवन कारावास का प्रावधान करने की मांग

मधुपुर. गो सम्मान आह्वान अभियान समिति के सदस्यों ने सोमवार को एसडीओ राजीव कुमार को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में वेदलक्षणा गौ माता की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा, उन्हें राजमाता घोषित करने तथा इस संबंध में केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजने की मांग की गयी. समिति द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आठ सूत्री मांगें शामिल हैं. इनमें गौ सेवा एवं संरक्षण अधिनियम लागू करने, देशी गोवंश को राष्ट्रमाता के रूप में संवैधानिक मान्यता देने, गौ तस्करी और गोवंश वध को संज्ञेय एवं गैर-जमानती अपराध घोषित कर आजीवन कारावास का प्रावधान करने की मांग प्रमुख है. इसके अलावा विद्यालयों के मिड डे मील और मंदिरों के प्रसाद में केवल देशी घी और दूध को अनिवार्य करने, राजमार्गों पर गो वाहिनी एंबुलेंस की व्यवस्था करने, स्कूली पाठ्यक्रम में गो विज्ञान को अनिवार्य रूप से शामिल करने तथा चारा सुरक्षा कानून बनाने जैसी मांगें भी ज्ञापन में शामिल हैं. मौके पर अनूप गुटगुटिया, रोहित लक्ष्मीरामका, अजीत खंडेलवाल, विक्की भारद्वाज, अभिषेक बथवाल, गोपाल प्रसाद बर्मन और रवि लच्छीरामका सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >