Deoghar news : कांग्रेस समेत देश के विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी : एसपी सिंह बघेल

देवघर पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की और विपक्ष को हमला आरक्षण के मुद्दे पर घेरा. इस दौरान परिसीमन के मसले पर भी राय रखी.

प्रमुख संवाददाता, देवघर. देवघर सर्किट हाउस में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने प्रेसवार्ता कर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि संसद में 16-17 अप्रैल को महत्वपूर्ण विधेयकों के विरोध के जरिये कांग्रेस समेत अन्य दलों ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट मानना है कि नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी उनका अधिकार है, कोई उपकार नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डालकर महिला सशक्तिकरण को रोकने की कोशिश की.

परिसीमन और विधेयकों पर सफाई

बघेल ने कहा कि परिसीमन से किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा, बल्कि संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व भी सुरक्षित और मजबूत रहेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और आने वाले चुनावों में ऐसे दलों को जवाब देंगी, भाजपा महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

विपक्ष पर महिला-विरोधी मानसिकता का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके जैसे दल दशकों से तकनीकी बहाना बनाकर महिला आरक्षण को टालते रहे हैं. पंचायत स्तर पर आरक्षण देने के बावजूद संसद में महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने से बचते रहे.

हाइलाइटर

महिला आरक्षण को बताया महिलाओं का स्वाभाविक अधिकार

परिसीमन से किसी राज्य को नुकसान नहीं, संतुलित प्रतिनिधित्व होगा

विपक्ष पर दशकों तक महिला आरक्षण टालने का आरोप

आने वाले चुनाव में महिलाओं से विपक्ष को जवाब मिलने का दावा

बघेल ने कहा कि परिसीमन से किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Sanjeet Mandal is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >