मधुपुर. नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगाये गये सोलर वाटर सप्लाई प्लांट का मंगलवार को नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र के सभी नागरिकों को बेहतर ढंग से पानी मिल सके. इस दौरान जिन सोलर वाटर सप्लाई में खराबी पाया गया उसे शीघ्र ठीक कराने को लेकर संबंधित अभियंता को आवश्यक निर्देश दिया, जिससे जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो. मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैसर, वार्ड पार्षद राशिद खान आदि मौजूद थे.
नप अध्यक्ष ने सोलर वाटर प्लांट का लिया जायजा
मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी नागरिकों को बेहतर ढंग से पानी मिले
