करौं. प्रखंड क्षेत्र के नोनियाटांड़ गांव में चल रहे महायज्ञ में श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन यज्ञ मंडप का परिक्रमा दे कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. इस अवसर पर भजन गायिका स्नेहा सरगम व सुरुचि सिंह ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुत कर श्रोताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया. उन्होंने निमिया के डार मैया झूलेली झूलनावा…., बिना वादनी मैया…., ऐ गणेश के पापा…., माता तू ही पिता तू ही…., हे गणपति नंदन गिरिजानंदन सुन लो मेरी पुकार… आदि भजन गाकर लोगों को सराबोर करके रखा. कार्यक्रम में जामडाबर, डहुआ, सिमरातरी, तेलीपांडुआ, बैलकियारी, बूढ़ीकुरा, गोसुआ, रंगासिरसा, लकरछरा, डिंडाकोली आदि गांव से लोग शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य बलबीर राय समेत समिति के सदस्य लगे हुए हैं.
हे गणपति सुन लो मेरी पुकार... भजन पर झूमे श्रोता
करौं : महायज्ञ अनुष्ठान में भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित
