Deoghar news : 50 लाख की लागत वाली रेफ्यूज कॉम्पैक्टर मशीन से होगा कचरे का उठाव

मधुपुर नगर परिषद को शहर के कचरे का उठाव करने के लिए नयी रेफ्यूज कॉम्पैक्टर मशीन मिली है. 50 लाख की लागत वाली मशीन से कचरा का निबटान आसान हो जायेगा.

मधुपुर. नगर परिषद को कचरा उठाव के लिए रेफ्यूज कॉम्पैक्टर मशीन गुरुवार को मिल गया. मशीन के माध्यम से डस्टबीन को कचरे को ऑटोमेटीक कॉम्पैक्टर में शिफ्ट किया सकेगा. इस प्रक्रिया से कचरा प्रबंधन और उसका निबटान आसान हो जायेगा. मशीन की कीमत तकरीबन 50 लाख रुपये है. इसकी क्षमता 11 सौ लीटर की है. मशीन सप्लाई करने वाली कंपनी दो साल तक इसका रख रखाव करेगी, साथ ही प्रारंभिक स्तर पर इसको चलाने के लिए नगर परिषद के कर्मियो को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. बताया जाता है कि मधुपुर नगर परिषद में पिछले एक माह के दौरान अलग- अलग कई मशीनें मंगायी गयीं हैं. इससे नगर परिषद को शहरी इलाके को स्वच्छ रखने में आसानी होगी.

बताते चले कि इससे पूर्व दो फॉगिंग मशीन लगे हुए वाहन मिले है. दोनों वाहन एक करोड़ 68 लाख की लागत से खरीदी गयी है. दोनों ही वाहन में डबल बैरल की फॉगिंग मशीन लगी हुई है. फॉगिंग मशीन लगे वाहन की आपूर्ति करने वाली कंपनी को भी दो साल तक वाहनों का रख रखाव करना है. इसके अलावा कंपनी को ही मच्छर मारने वाला केमिकल देना है. बताया जाता है कि नगर परिषद को दोनों ही मशीनों की नियमित रूप से देखरेख कर शहर के विभिन्न वार्डों में चलवाना है. नियमित रूप से फॉगिंग मशीन चलने से अब शहर वासियों को मच्छरों से निजात मिलने की संभावना है.

वही पिछले माह नगर परिषद ने दो जटायु मशीनें भी मिली. इससे सड़कों की साफ- सफाई होगी. मशीन सड़कों से सूखा कचरा साफ करने का काम करेगी. ये मशीन वैक्यूम क्लीनर जैसा काम करती है. बताया जाता है कि दोनों मशीन को करीब सवा करोड़ की लागत से मंगाया गया है. इसके अलावा नगर परिषद को करीब 20 लाख की लागत से दो छोटे- छोटे सफाई वाहन भी मिले है, जब मशीन कूड़ा-कचरा से पूरी तरह फुल हो जाती है, तो बिलकुल वैक्यूम क्लीनर की ही तरह इसे खाली करना भी आसान है.

हाइलाइट्स

॰मधुपुर शहर की सफाई के लिए नगर परिषद को मिली नयी मशीन॰सप्लाई करने वाली कंपनी करेगी दो साल तक इसका रख रखाव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >