CM सुखाड़ राहत योजना :देवघर के एक लाख से अधिक किसानों का अब तक हुआ रजिस्ट्रेशन,अन्य जिलों की जानें स्थिति

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में राज्य का देवघर जिला किसानों के रजिस्ट्रेशन कराने में अव्वल है. एक लाख से अधिक किसानों ने अब तक रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं, कोडरमा जिला के किसानों ने सबसे कम रजिस्ट्रेशन कराया है. इस योजना के तहत राज्य सरकार किसानों के बैंक खाते में 3500 रुपये देगी.

Jharkhand News: मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना (Chief Minister Drought Relief Scheme) में देवघर जिला राज्य भर में सबसे आगे है. देवघर में एक लाख से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन अब तक हो चुका है. दूसरे नंबर पर गिरिडीह और तीसरे नंबर पर पलामू है. अंतिम पायदान पर कोडरमा है. चार दिसंबर तक राज्य भर में 7,20,834 किसानों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 15 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन होगा.

किसानों को कैसे मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत राज्य सरकार प्रत्येक किसानों के बैंक खाते में 3500 रुपये देगी. इस योजना का लाभ वैसे किसान ले सकते हैं, जिनके पास दो डिसमिल भी जमीन है. साथ ही कृषि विभाग ने खेतिहर मजदूर व बटाई में काम करने वाले किसानों को भी इस योजना से जोड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया है.

किसानों के इस डाटा को भविष्य में उपयोग करेंगे : कृषि मंत्री

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में देवघर के सबसे आगे रहने पर देवघर के पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में कृषक मित्रों की जवाबदेही भी तय की गयी है. रजिस्ट्रेशन से किसानों का एक डाटा राज्य सरकार के पोर्टल में दर्ज हो रहा है. किसानों के इस डाटा को राज्य सरकार भविष्य में उपयोग करेगी. कृषि विभाग की अन्य योजनाओं से इन किसानों को जोड़ा जायेगा. आने वाले समय में स्मार्ट ग्राम, कृषक पाठशाला समेत अन्य कृषि योजना से किसान जुड़ेंगे.

Also Read: Common Man Issues: धनबाद के टुंडी में पगडंडी के भरोसे कई गांव के ग्रामीणों की कट रही जिंदगी, देखें तस्वीर

किस जिले में कितने किसानों का रजिस्ट्रेशन

जिला : रजिस्ट्रेशन
देवघर : 1,02134
गिरिडीह : 79,056
पलामू : 72,741
दुमका : 63,669
गढ़वा :  58,563
गोड्डा : 58,868
धनबाद : 31,535
सरायकेला : 27,961
हजारीबाग : 27,089
पाकुड़ : 26,797
रांची : 25,720

जिला : रजिस्ट्रेशन

जामताड़ा : 20,479
लातेहार : 16,470
रामगढ़ : 16,453
बोकारो : 16,306
पश्चिम सिंहभूम : 14,170
गुमला  : 13,998
चतरा : 13,185
साहिबगंज : 12,487
लोहरदगा : 12,312
खूंटी : 7,724
कोडरमा : 7,127

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >