शत-प्रतिशत लोगों की टीबी स्क्रीनिंग करें एएनएम : डॉ ब्रजकिशोर

सीएचसी सभागार में टीबी स्क्रीनिंग को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

सारवां. प्रखंड के सीएचसी सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रजकिशोर सिन्हा की देखरेख में सारवां और सोनारायठाढ़ी आयुष्मान आरोग्य केंद्र के सीएचओ व एएनएम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डॉ जगजीवन ने दोनों प्रखंडों के सीएचओ और एएनएम को टीबी स्क्रीनिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टीबी बीमारी लाइलाज नहीं है और समय पर इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. इस दौरान टीबी रोग के लक्षण, पहचान और निदान के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि किसी भी पोषक क्षेत्र में टीबी के संभावित मरीज मिलते हैं, तो उन्हें सीएचसी में जांच के लिए भेजा जाए, जहां उनका समुचित इलाज और दवा उपलब्ध है. मौके पर बताया गया कि कुल 29,195 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सभी स्वास्थ्यकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने पोषक क्षेत्र में शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों के बीच स्क्रीनिंग रजिस्टर का वितरण किया गया और आवश्यक फॉर्मेट भी उपलब्ध कराया गया. मौके पर बीडीएम प्रशांत कुमार, सीएचओ संतोष प्रमाणिक, रंजीत लकड़ा, शर्मीला कुमारी, उषा किरण, ममता कुमारी, आरती कुमारी, नूतन कुमारी, दीपा कुमारी, अंजू कुमारी, मीना कुमारी, रेणु कुमारी, कविता कुमारी, लुशी बास्की, मंजू कुमारी, रूपा कुमारी, पूनम कुमारी, कविता कुमारी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >