सोनारायठाढ़ी में कृषि ऋण जागरूकता शिविर आयोजित

किसानों को केसीसी और अनुदान की दी गयी जानकारी

सोनारायठाढ़ी. ब्लॉक में मंगलवार को कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान के तहत एक दिवसीय कृषि ऋण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नीलम कुमारी के देखरेख में किया गया. शिविर में बीडीओ नीलम कुमारी ने किसानों को केसीसी योजना के अंतर्गत बैंक से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसानों को केसीसी के तहत नए ऋण की स्वीकृति, ऋण माफी योजना, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के लिए ऋण सुविधा तथा किसान उत्पादक संगठनों को बैंक द्वारा वित्त पोषण की व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि जो किसान निर्धारित समय सीमा के भीतर ऋण की राशि जमा करते हैं, उन्हें ब्याज में छूट दी जाएगी. साथ ही केंद्र सरकार द्वारा तीन प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा चार प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, जिससे किसानों को कुल सात प्रतिशत ब्याज लाभ मिलेगा.शिविर में 51 किसानों ने केसीसी ऋण के लिए आवेदन दिया. मौके पर कई अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LAXMAN CHOUDHARY

LAXMAN CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >