दिव्यांग को उपलब्ध करायी ट्राइसाइकिल

मधुपुर प्रखंड स्थित सीडीपीओ कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना परिसर में मंगलवार को शेखपुरा के कुहू सर्राफ जो दोनों पैरों से दिव्यांग है. उन्हें सीडीपीओ नीतू कुमारी ने ट्राइसाइकिल दी. इस अवसर पर सीडीपीओ ने बताया कि कुहू सर्राफ ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में आवेदन देकर ट्राइसाइकिल की मांग की थी. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांग व जरूरतमंद व्यक्तियों के कल्याण के लिए लगातार विभिन्न योजनाएं चला रही है. कल्याण विभाग के माध्यम से ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर समेत अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा हैं, ताकि दिव्यांगजन सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें. उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं व जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद व दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करें और उनके विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके. मौके पर पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी, अनिता कुमारी, सालंती हेंब्रम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >