किशोरी के अपहरण के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

मधुपुर के थाना क्षेत्र के काली मंडा रोड का मामला

मधुपुर. थाना क्षेत्र के काली मंडा रोड से बहला फुसला कर एक किशोरी को भगाने आरोप में पुलिस दो युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि पकड़े गये मो. एहसान गिरिडीह के बरवाडीह व मो. मुस्तिकम मधुपुर थाना क्षेत्र के खलासी मोहल्ला का रहने वाला है. दोनों आरोपित सोमवार को मधुपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाले थे. इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपित न्यायालय बाहर घुम रहे हैं. सूचना पाकर पुलिस दोनों को पकड़कर थाना ले आयी. बताया जाता है कि दोनों आरोपित किशोरी को भगाने में संलिप्तता है. किशोरी मारगोमुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसे पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पायी है. घटना को लेकर मधुपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >