बीडीओ ने एमडीए कार्यक्रम का किया उद्घाटन

सारठ सीएचसी में बीडीओ ने किया शुभारंभ

सारठ. प्रखंड के सीएचसी सारठ में बीडीओ चंदन कुमार सिंह व सीएचसी प्रभारी डॉ जियाउल हक के द्वारा मंगलवार को एमडीए 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर किया गया. बीडीओ ने कहा कि 10 फरवरी से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम 25 फरवरी तक चलेगा, 11 फरवरी से घर घर दवा खिलाई जानी है. इसके लिए सारठ प्रखंड में 400 बूथ, 800 दवा प्रशासक, 76 दवा पर्वेक्षक, 5 दवा मॉनिटर तथा 2 रैपिड रिस्पांस टीम गठन किया गया है, ताकि सफलता पूर्वक लक्ष्य के अनुसार दवा खिलाई जा सके. मौके पर जेई मन्नुवर आलम, विक्की आनंद, डॉ यशोधरा नायक, बाम रवि कुमार सिन्हा, बीपीएम शंकर शरण पंकज, एमटीएस अनिकेत तिवारी, एमपीडब्ल्यू हेमंत कुमार, मुकेश कुमार सिंह, पीओ सीडी रीता सिंह, डब्ल्यूएचओ ईएम भीम कुमार दास, एएनएम अंजू कुमारी, एलटी अमर ज्योति आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh sinha

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >