Deoghar news : बीडीओ ने नये मतदान केंद्रों के लिए राजनीतिक दलों के साथ की रायशुमारी

बीडीओ रजनीश कुमार ने मतदान केंद्रों के पुनर्गठन को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को बैठक की और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर समीक्षा की.

सारवां. बीडीओ रजनीश कुमार ने मतदान केंद्रों के पुनर्गठन को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को बैठक की. इस दौरान नये मतदान केंद्र बनाये जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की. कहा कि जिस मतदान केंद्र में 1200 से अधिक मतदाता है. वहां दो मतदान केंद्र बनायें जायेंगे. मौके पर जनप्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कहा कि नारंगी पंचायत के कोर्डीहा, कुशवाहा पंचायत के कुशवाहा में पूर्वी और पश्चिमी भाग. पहारिया पंचायत के जमुवा में, डकाय पंचायत के जोगियाटिकुर में पश्चिमी भाग, बंदाजोरी पंचायत भवन मतदान केंद्र को दो भागों में बांटा जायेगा ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इस दौरान जनप्रतिनिधियों से आवश्यक परामर्श और रायशुमारी की गयी. बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सत्येंद्र हजरा, कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र राय,भाजपा अध्यक्ष गौतम राय, जे एल के एम के प्रमोद मंडल,राष्ट्रीय जनता दल के अर्जुन हाजरा, लोजपा के जगन्नाथ हाजरा के साथ अन्य दल के अजय पंडित, विनोद वर्मा के साथ ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप राय, सुशील मरांडी, आशीष दुबे, सुनील कुमार झा आदि बैठक में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >