पॉलिटेक्निक कॉलेज में मनी रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती

मधुपुर के राजभिठा पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजन

मधुपुर. प्रखंड के राजभिठा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. उपस्थित शिक्षक व छात्र- छात्राओं ने रवींद्रनाथ टैगोर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इस अवसर पर संस्थान के शिक्षको ने टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि रवींद्रनाथ एक महान कवि के साथ साहित्यकार भी थे. आज उनके मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. तभी जाकर देश और समाज उन्नत होगा. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया. प्रतियोगिता में कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने रंगोली के लिए ड्राइंग शीट व चार बेसिक रंग दिया. जबकि कई स्टूडेंट्स अपने आर्टवर्क को बेहतर बनाने के लिए एक्स्ट्रा मटीरियल लाये. थीम ने गुरुदेव टैगोर के जीवन, फिलॉसफी (दर्शनशास्त्र) और लिटरेरी योगदान को खूबसूरती से दिखाया. कॉलेज प्राचार्य डॉ जेपी केशरी ने आर्टिस्टिक टैलेंट की तारीफ किया. उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर की शिक्षाएं पीढ़ियों को इंस्पायर करती रहेंगी. ऐसे क्रिएटिव प्लेटफॉर्म स्टूडेंट्स के ओवरऑल डेवलपमेंट और उनके छिपे हुए टैलेंट को सामने लाने के लिए जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >