नशा मुक्ति अभियान चलाकर दिलायी गयी शपथ

सारठ प्रखंड की लगवा पंचायत के दनारबाद गांव में चलाया गया अभियान

सारठ. प्रखंड की लगवा पंचायत के दनारबाद गांव में रविवार को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में सखी मंडल की महिला दीदियों की मौजूदगी में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया. इस अवसर पर महिलाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी गयी. इस दौरान डेजी कुमारी ने नशा सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थों के सेवन से घरेलू हिंसा, लीवर पर खतरा, पैसे का दुरुपयोग, शारीरिक क्षति, मान-सम्मान में कमी तथा बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. वहीं, प्रखंड की मझलाडीह पंचायत के गौरा गांव में समूह की महिलाओं एवं पुरुषों ने बैठक कर मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि नशीली दवाओं, ड्रग्स, अफीम, चरस और भांग के सेवन से लीवर डैमेज, फेफड़ों पर प्रभाव, सांस लेने में कठिनाई, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. साथ ही हिंसक प्रवृत्ति, समाज से बहिष्कार, घरेलू हिंसा और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है. जेंडर सीआरपी सुधा कुमारी, अनुराधा देवी, चुमकी पंडित, सेतु दीदी एवं रूमा दास ने सभी सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी. मौके पर चयना देवी, सीआरपी सुचित्रा देवी, एडब्ल्यू रीना देवी, सहिया गौरी, छाया, कांग्रेस दास, ज्योति, सुगन दान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh sinha

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >