संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दुकान में घुसकर जानलेवा हमला और लूटपाट की घटना सामने आयी है. मोहनपुर पिपरा गांव निवासी पीड़ित रामस्वरूप यादव ने नगर थाना में आवेदन देकर अजय केशरी, विजय केशरी समेत 3-4 अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप लगाये हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित के अनुसार, बीते चार अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी दुकान पर एक ग्राहक को सिलाई मशीन दिखा रहे थे. इसी दौरान आरोपी अजय और विजय केशरी अपने साथियों के साथ दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया. आरोप है कि अजय केशरी ने गड़ासा से सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा. बचाव में हाथ उठाने पर उनके दाहिने हाथ में भी गंभीर चोट आयी. पीड़ित ने बताया कि जमीन पर गिरने के बाद विजय केशरी ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई संजय यादव को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की. घटना के दौरान आरोपियों ने दुकान के गल्ले से करीब पांच हजार रुपये निकाल लिये और गले से लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली. जाते-जाते आरोपियों ने दुकान बंद कर कहीं और चले जाने की धमकी भी दी. पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपियों के साथ पूर्व से विवाद चल रहा है और मामले न्यायालय में लंबित हैं. नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
Deoghar news : जानलेवा हमला, मारपीट के बाद नकदी और सोने की चेन लूटी, प्राथमिकी दर्ज

Deoghar news : जानलेवा हमला, मारपीट के बाद नकदी और सोने की चेन लूटी, प्राथमिकी दर्ज
Copied link
नगर थाना क्षेत्र में एक दुकान में घुसकर जानलेवा हमला और लूटपाट की घटना सामने आयी है. घटना के बाद दुकानदार ने दो नामजद और कई अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है.