Deoghar News : मोबाइल का विज्ञापन देख आया झांसे में, छात्र से सात हजार रुपये की ठगी

रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा ठाढ़ी गांव निवासी नौवीं कक्षा के एक छात्र ने ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर मोबाइल खरीदने के लिए ऑर्डर किया. इस दौरान झांसे लेकर उससे सात हजार रुपये की ठगी कर ली गयी.

देवघर. रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा ठाढ़ी गांव निवासी नौवीं कक्षा के एक छात्र ने ओएलएक्स नाम से बने साइट पर विज्ञापन देखकर मोबाइल खरीदने के लिए उसमें दिये नंबर पर कॉल किया. इसके बाद उसे मोबाइल का फोटो भेजा. पसंद आने पर उसने उसके दिये फोन-पे नंबर पर सात हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया. बाद में अपने डीपी में वर्दी वाला फोटो लगाकर मोबाइल धारक ने छात्र को हड़काते हुए और पैसे मांगने शुरू कर दिये. इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ, तो मंगलवार दोपहर में मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा. छात्र ने बताया कि उसे स्टाइपेंड का सात हजार रुपये मिला था, जिसकी ठगी हो गयी. साइबर थाने की पुलिस से उसने कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >