जसीडीह : मारपीट की काउंटर प्राथमिकी दर्ज

जसीडीह : थाना के लालपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष की नेहा सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के मुन्ना सिंह, चुन्ना सिंह, बिनोद सिंह व निर्मला देवी […]

जसीडीह : थाना के लालपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष की नेहा सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के मुन्ना सिंह, चुन्ना सिंह, बिनोद सिंह व निर्मला देवी मेरे पिता और चाचा के साथ नोक-झोंक कर रहे थे.

इससे मना करने पर सभी आरोपितों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष की 65 वर्षीय निर्मला सिंह ने थाना में दिये गये आवेदन में कहा है कि गांव के अमर सिंह, नेहा सिंह तथा सूरज सिंह ने मारपीट कर दो भर सोने की चेन की छिनतई कर ली है. घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >