ठेकेदार की मनमानी ने बढ़ायी लोगों की परेशानी

कुमुदिनी घोष रोड में काम काफी धीमा, सड़क पर चलने में भी हो रही परेशानीदेवघर : इन दिनों देवघर शहर में सड़कों की मरम्मत और सड़क किनारे इंटरलॉक पेभर बिछाने का काम चल रहा है. पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया है. सबसे अधिक परेशानी लोगों की बढ़ गयी है. क्योंकि ठेकेदार ने दोनों ओर घर […]

कुमुदिनी घोष रोड में काम काफी धीमा, सड़क पर चलने में भी हो रही परेशानी
देवघर : इन दिनों देवघर शहर में सड़कों की मरम्मत और सड़क किनारे इंटरलॉक पेभर बिछाने का काम चल रहा है. पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया है. सबसे अधिक परेशानी लोगों की बढ़ गयी है. क्योंकि ठेकेदार ने दोनों ओर घर के सामने जेसीबी से मिट्टी खोद दिया है. इस कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है. सबसे अधिक परेशानी लोगों को दो पहिया-चार पहिया वाहनों को निकालेन और घर के अंदर करने में हो रही है. सबसे अधिक परेशानी बरमसिया कुमुदिनी घोष रोड मुहल्ले के लोगों को हो रही है. रास्ता चलना भी मुश्किल हो गया है. पेभर का नामो निशां नहीं है

घर के सामने खुदाई एक सप्ताह पहले ही कर दिया है. ऐसा ही हाल परमेश्वर दयाल रोड, बाजला चौक, बाइपास रोड सहित कई जगहों पर है. कुमुदिनी घोष रोड में तो ठेकेदार का काम भी काफी धीमा चल रहा है. मेटल क्या बिछ रहा है, कैसा बिछ रहा है, कोई देखने वाला नहीं है. मनमाने तरीके से इस इलाके के ठेकेदार एक सप्ताह से मिट्टी खोद कर छोड़ दिया है. भुगत रही है बेचारे मुहल्ले के लोग. इस संबंध में कई बार विभागीय अभियंता से लोगों ने शिकायत की. लेकिन न तो काम में तेजी आयी है और न ही घर के सामने निकलने के लिए रास्ता छोड़ा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >