श्रम मंत्री राज पलिवार ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
जतायी संवेदना
सारवां : मजदूर की मौत की खबर मिलने के बाद शनिवार को श्रम मंत्री राज पलिवार घटनास्थल पहुंचे. अजय नदी के नावाडीह पुल पर बन रहे गार्डवाल का जायजा लिया. साथ ही मिट्टी के गिरे ढेर का मुआयना किया. घटना पर खेद जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की वजहाें की जांच करायी जायेगी. पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि विभाग नियमानुकूल जो भी संभव लाभ होगा दिलाया जायेगा. इस अवसर पर थाना प्रभारी पीके यादव के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
