बाबा मंदिर में 12 मार्च को रात आठ बजे हरिहर मिलन का समय तय

देवघर: बाबा मंदिर की परंपरा के अनुसार इस्टेट पुरोहित पंडित माया शंकर शास्त्री ने होली मनाने की तिथि तय कर बाबा मंदिर के सूचना पट में इसे लगा दिया है. पंडित जी के अनुसार, 12 मार्च को बाबा मंदिर कार्यालय स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शाम चार बजे पालकी पर सवार कर भगवान को आजाद चौक […]

देवघर: बाबा मंदिर की परंपरा के अनुसार इस्टेट पुरोहित पंडित माया शंकर शास्त्री ने होली मनाने की तिथि तय कर बाबा मंदिर के सूचना पट में इसे लगा दिया है. पंडित जी के अनुसार, 12 मार्च को बाबा मंदिर कार्यालय स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शाम चार बजे पालकी पर सवार कर भगवान को आजाद चौक स्थित दोल मंच के लिए प्रस्थान कराया जायेगा. इस बीच रास्ते में पड़ने वाले प्रत्येक चौराहे पर भगवान को मालपूवा व पंजरी का विशेष भोग लगाने की परंपरा निभायी जायेगी.

वहीं रास्ते में भक्तों के द्वारा भगवान को गुलाल अर्पण करने के लिए भीड़ लगी रहेगी. दोलमंच पर शाम सात बजे से पं दुर्गा प्रसाद होलिका पूजा करायेंगे तथा साढ़े सात बजे होलिका दहन किया जायेगा.

इसके बाद भगवान को पुन: बाबा मंदिर लाया जायेगा. रात आठ बजे हरि अर्थात भगवान विष्णु तथा हर अर्थात महादेव का मिलन कराकर स्थापना दिवस मनाया जायेगा. इस क्षण को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाबा के गर्भ गृह में लोग मौजूद रहेंगे. ऐसी मान्यता है कि फाल्गुन मास पूर्णिमा तिथि के दिन ही भगवान विष्णु के कर कमलों से शिवलिंग की स्थापना हुई है. इसलिए इस दिन हरिहर मिलन का विशेष महत्व है तथा स्थापना दिवस मनाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >