जिंदगी में व्यक्तित्व व कर्म की पूछ होती है : निशिकांत

देवघर: एसकेपी विद्या विहार में वार्षिकोत्सव सह 10+2 की संबद्धता के साथ प्रथम सत्र का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सांसद निशिकांत दुबे ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. बच्चों से सांसद ने कहा कि जिंदगी में पूछ पैसे की नहीं, व्यक्तित्व व कर्म की होती है. जैसे पायल कीमती है पर पैर […]

देवघर: एसकेपी विद्या विहार में वार्षिकोत्सव सह 10+2 की संबद्धता के साथ प्रथम सत्र का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सांसद निशिकांत दुबे ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. बच्चों से सांसद ने कहा कि जिंदगी में पूछ पैसे की नहीं, व्यक्तित्व व कर्म की होती है. जैसे पायल कीमती है पर पैर में ही सजती है.

बिंदी सस्ती है पर माथे पर लगती है. विशिष्ट अतिथि विधायक नारायण दास ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. डीइओ उदय नारायण शर्मा ने स्कूल के शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा की. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया.

जिसमें कव्वाली, नाटक, गीत, नृत्य, संताली नृत्य, भांगड़ा और भाव नृत्य पेश कर अभिभावकों व अतिथियों का मनोरंजन किया. कार्यक्रम में प्राचार्य सूरज मोहन लाल दास ने वार्षिक रिपोर्ट पेश किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद व विशिष्ट अतिथि विधायक ने एकेडमिक शिक्षा में गत दो वर्ष में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रीना राय, शालिनी सिन्हा, दीप्ति सिन्हा, आदित्य चटर्जी, संजीव रंजन, उमाशंकर राव उरेंदु, रत्न सहित कई शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >