कर्मचारी की रिपोर्ट पर सीओ के स्तर से जमीन के दावेदार को नोटिस भी किया गया. सीओ मनिंद्र भगत ने उक्त अवैध जमाबंदी जमीन का निरीक्षण भी किया. जमीन के दावेदार द्वारा नोटिस का जवाब दिये जाने के बाद सीओ जवाब से संतुष्ट नहीं हैं. अब सीओ द्वारा डीसीएलआर को उक्त जमाबंदी रद्द करने की अनुशंसा की जा रही है. सीअो ने अंचल कर्मियों को अवैध जमाबंदी रद्द करने का फाइल तैयार करने का निर्देश दिया है. देवघर-सुल्तानगंज रोड के किनारे उक्त जमीन रहने पर प्रशासन इसे यात्रियों की सुविधा में प्रयोग करने की तैयारी में है.
66 एकड़ अवैध जमाबंदी जमीन रद्द करने की तैयारी
देवघर: मोहनपुर अंचल स्थित देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर खिजुरिया मौजा में इन दिनों परती कदीम व जंगल-झाड़ी सरकारी भूमि पर कब्जे का खेल चल रहा है. मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के निर्देश पर अवैध जमाबंदी जमीन रद्द करने के अभियान के तहत देवघर में बड़े पैमाने पर अवैध जमाबंदी पायी गयी है. खिजुरिया मौजा के […]

देवघर: मोहनपुर अंचल स्थित देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर खिजुरिया मौजा में इन दिनों परती कदीम व जंगल-झाड़ी सरकारी भूमि पर कब्जे का खेल चल रहा है. मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के निर्देश पर अवैध जमाबंदी जमीन रद्द करने के अभियान के तहत देवघर में बड़े पैमाने पर अवैध जमाबंदी पायी गयी है. खिजुरिया मौजा के प्लॉट नंबर 30/61 में कुल 66.40 एकड़ भूमि की जमाबंदी जांच में पूरी तरह से संदेहास्पद पाया गया है.
तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार ने पंजी-टू में प्लॉट नंबर 30/16 के सभी 66.40 एकड़ जमीन संदेहास्पद कहकर दर्ज कर दिया है. राजस्व कर्मचारी राजकपुर झा ने सीओ को भेजी गयी रिपोर्ट के अनुसार किसी सक्षम पदाधिकारी के आदेश से जमाबंदी कायम नहीं की गयी है. मूल जमाबंदी कायम किये जाने का अधिकार अनिबंधित है.
ग्राम प्रधान को भी भेजी गयी नोटिस
इधर, खिजुरिया मौजा में ही प्लॉट नंबर 61 में वन विभाग रेंज अफसर आरएम सिंह ने ग्राम प्रधान माथुर दास द्वारा करीब आठ एकड़ जंगल-झाड़ी जमीन पर अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट सीओ को भेजी थी. सीओ ने ग्राम प्रधान मथुरा दास को नोटिस भेजकर जमीन पर दावा संबंधित पक्ष मांगा है. मथुरा दास द्वारा उक्त जमीन पर दावा संबंधित दस्तावेज भी अंचल कार्यालय में जमा कर दिया गया है. सीओ द्वारा उक्त दस्तावेज की जांच अभिलेखागार समेत अन्य मूल दस्तावेजों से की जा रही है. राजस्व कर्मचारी राजकपुर झा ने एक माह पूर्व प्लॉट नंबर 30/61 में जंगल-झाड़ी जमीन पर माथुर दास द्वारा चहारदीवारी निर्माण व दाग नंबर 30/61 में ही नंदु महरा द्वारा 10-15 कट्ठा जंगल-झाड़ी जमीन घेरने की रिपोर्ट सीओ को भेजी थी. कांवरिया पथ में भी बंदोबस्ती जमीन बेचने की शिकायत अंचल कार्यालय को मिली है.
खिजुरिया मौजा में दो अलग-अलग भू-खंडों की अवैध जमाबंदी की बातें सामने आयी है. प्लॉट नंबर 30/61 में कुल 66.40 एकड़ भूमि की जमाबंदी जांच में पूरी तरह से संदेहास्पद पायी गयी है. इसे रद्द करने की अनुशंसा डीसीएलआर से की जायेगी. दूसरा भू-खंड प्लॉट नंबर 30/61 में जंगल-झाड़ी जमीन ग्राम प्रधान माथुर दास द्वारा घेरने की बात सामने अाने पर नोटिस भेजी गयी थी. नोटिस के जवाब संदेहास्पद हैं, इसलिए अभिलेखागार से इसकी जांच चल रही है. दोनों जमीन देवघर-सुल्तानगंज मार्ग पर है, इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए यह जमीन उपयुक्त है.
– मनिंद्र भगत, सीओ, मोहनपुर