राजकिशोर हत्याकांड के खिलाफ देवघर में रोड जाम

देवघर: कारोबारी राजकिशोरकी गोली मार कर हत्या करने व हिमांशु को गोली मार कर घायल करने के आरोप में आक्रोशित लोगों ने पुराना कुंडा थाना मोड़ के समीप देवघर-सारठ मुख्य पथ को बृहस्पतिवार को जाम कर दिया. जाम समर्थक सुबह नौ बजे से ही सड़क पर उतरे. कई समर्थक हाथ में डंडा लेकर भी जबरन […]

देवघर: कारोबारी राजकिशोरकी गोली मार कर हत्या करने व हिमांशु को गोली मार कर घायल करने के आरोप में आक्रोशित लोगों ने पुराना कुंडा थाना मोड़ के समीप देवघर-सारठ मुख्य पथ को बृहस्पतिवार को जाम कर दिया. जाम समर्थक सुबह नौ बजे से ही सड़क पर उतरे. कई समर्थक हाथ में डंडा लेकर भी जबरन वाहनों को रोकते दिखे.

आसपास के दुकानों को भी जबरन बंद कराया. समर्थक पुलिस विरोधी नारे लगाकर एसपी-एसडीपीओ के तबादला की मांग भी कर रहे थे. जाम की सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद कुंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. करीब दो किलोमीटरदूर तक जाम लगा हुआ था, जिसमें वाहन फंसे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >