देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा बाजार के समीप दुमका से आ रही 407 वाहन पलट गयी. वाहन पर सवार महिला समेत 10 मजदूर घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. सभी घायल मजदूर दुमका जिले के जामा के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि सभी मजदूर जामा से पटना मजदूरी करने के लिए रवाना हुए थे, सभी को जसीडीह स्टेशन में ट्रेन पकड़ना था. शाम करीब छह बजे घोरमारा तालाब के पास एक गढ्ढे की वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ गया व पलट गयी.
घटना के बाद ड्राइवर भाग निकला. घायलों में जामा निवासी मड़धुना सोरेन, मनीसेल सोरेन, जोगन टुडू, लक्खीराम किस्कु, कोड़ा मुरमू, दुर्गी मरांडी समेत चार महिलाएं हैं. बताया जाता है कि दुर्घटना में मजदूराें को आंशिक रूप से चोट आयी है.
