देवघर में गोली मारकर ठेकेदार की हत्या, विरोध में सड़क जाम

कुंडा थाना स्थित चरकीपहड़ी स्कूल के पीछे बजरंगबली मंदिर के पास की घटनाघटनास्थल से देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस व मैगजीन बरामद देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के चरकीपहड़ी स्कूल के पीछे बजरंगबली मंदिर के 50 कदम दूरी पर स्थित बिहार अंतर्गत खगड़िया जिले के पसराहा निवासी ठेकेदार राजकिशोर वर्मा उर्फ बबलू सिंह (40) की […]

कुंडा थाना स्थित चरकीपहड़ी स्कूल के पीछे बजरंगबली मंदिर के पास की घटना
घटनास्थल से देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस व मैगजीन बरामद

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के चरकीपहड़ी स्कूल के पीछे बजरंगबली मंदिर के 50 कदम दूरी पर स्थित बिहार अंतर्गत खगड़िया जिले के पसराहा निवासी ठेकेदार राजकिशोर वर्मा उर्फ बबलू सिंह (40) की मंगलवार सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना में उसके साथ काम करने वाले स्थानीय सारवां थाना क्षेत्र के नकटी गांव निवासी हिमांशु रंजन उर्फ बंगाली को भी गोली लगी है. गंभीर हालत में पहले उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. इसके बाद उसे कुंडा स्थित मेधा सेवासदन में भरती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी ए विजयालक्ष्मी समेत एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय, नगर इंस्पेक्टर टीएन झा, नगर थाना प्रभारी अरविंद उपाध्याय सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे. घटनास्थल के 10 मीटर के अंदर जमीन पर गिरा एक देशी पिस्तौल सहित एक जिंदा कारतूस, मैगजीन पुलिस ने बरामद किया. इसघटना के विरोध में गुरुवार को देवघर में सड़क जाम किया गया.

इसके बाद एसपी सहित सभी पुलिसकर्मी घायल का हालचाल लेने मेधा सेवासदन भी गये. बताया जाता है कि राजकिशोर 33 केवीए बिजली टावर खड़ा करने की ठेकेदारी करता था और उसका काम राष्ट्रीय स्तर पर चलता था. घटना के पूर्व पत्नी के साथ राजकिशोर चरकीपहड़ी मुहल्ले में डकाय निवासी संतोष राय के नवनिर्मित गृहप्रवेश के निमंत्रण में गये थे. हिमांशु भी उनलोगों के साथ में ही था. निमंत्रण से निकलने के क्रम में पूर्व से घात लगाये दो युवकों ने संतोष के गेट पर रोककर राजकिशोर के दाहिने आंख से सटाकर गोली मार दी. यह देख हिमांशु लपका और एक हमलावर को दबोच लिया. उक्त हमलावर के हाथ से मैगजीन गोली समेत पिस्तौल छूटकर जमीन पर गिर गया. यह देख दूसरे हमलावर ने अपना हथियार निकालकर हिमांशु पर भी गोली चला दी. इससे जख्मी होकर हिमांशु भी गिर पड़ा. इसके बाद दोनों हमलावर साथी थोड़ी दूर पैदल चलकर गये व आगे मंदिर के पास लगी कालीस्कार्पियो पर सवार होकर भाग निकले. हमलावरों के फरार होने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा हिमांशु को इलाज केलिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. मृतक की पत्नी से पुलिस को जानकारी मिली है कि तीन माह पूर्व हुए पंचायत चुनाव में वह मुखिया पद से लड़ी थी. उस दौरान प्रतिद्वंद्वी एक दबंग की पत्नी उनके खिलाफ चुनाव लड़ी थी और उनलोगों द्वारा पति को धमकी भी दिया गया थी. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रख कर पड़ताल कर रही है. पुलिस के चले जाने के बाद स्थानीय लोगों ने खोजबीन के दौरान चार जिंदा गोली बरामद कर पुलिस को सूचित किया.

दो की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने राजकिशोर को गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक के बारे में पता चला है कि वे बिजली टावर खड़ा करने वाले ठेकेदार थे. हमलावरों को पकड़ने में उसके सहयोगी हिमांशु को भी गोली लगी है, जो घायल हैं. परिजन फिलहाल किसी पर कोई शक की बात भी नहीं कह रहे हैं. घटनास्थल से पिस्तौल, गोली, मैगजीन आदि भी बरामद हुआ है. हमलावर पैदल थे या गाड़ी से इसका पता लगाया जा रहा है. छापेमारी करायी जा रही है.


ए विजयालक्ष्मी, एसपी देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >