सीसीटीवी फुटेज से कैसे गायब हुई बच्ची

मैहर गार्डेन के सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे कई गंभीर सवाल परिजनों ने कहा : वे गरीब हैं, क्या इसलिए न्याय नहीं मिलेगा? देवघर : मेहर गार्डेन के एक शादी समारोह से अपहृत बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला गरमाता जा रहा है. जसीडीह थाने की पुलिस अभी तक […]

मैहर गार्डेन के सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे कई गंभीर सवाल

परिजनों ने कहा : वे गरीब हैं, क्या इसलिए न्याय नहीं मिलेगा?
देवघर : मेहर गार्डेन के एक शादी समारोह से अपहृत बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला गरमाता जा रहा है. जसीडीह थाने की पुलिस अभी तक इस मामले की तह तक नहीं पहुंच पायी है. हालांकि पुलिस की मानें तो कई बिंदुओं पर इस मामले की जांच चल रही है. लेकिन इस जघन्य अपराध ने मेहर गार्डेन की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सीसीटीवी कैमरे की पोल खोल कर रख दी है. परिजनों के अलावा कई संगठन के नेताओं ने सीसीटीवी कैमरे और फुटेज पर ही सवाल खड़ा किया है. लोगों का शक जायज भी है. क्योंकि मेहर गार्डेन काफी प्रतिष्ठित स्थल है, जहां बड़े लोग ही आयोजन के लिए बुकिंग करते हैं
इसी कारण प्रबंधन ने सुरक्षा के लिहाज से निकासी व प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं. यदि कैमरे सभी गेट पर लगे हैं तो बच्ची कैसे कैमरे से ओझल हो गयी. फुटेज में उसे एक-दो बार देखा गया. पुलिस को जो फुटेज दिये गये हैं, उसमें बच्ची बाहर से पुन: अंदर जाती दिखायी दी है. यदि वह अंदर आ गयी थी तो कहां गायब हो गयी. कैमरे ने बच्ची को अंतिम बार बाहर जाते क्यों नहीं कैद किया. सवाल है कि क्या मेहर गार्डेन से बाहर निकलने का कोई अन्य रास्ता भी है जो सीसीटीवी की जद में नहीं है. यदि सीसीटीवी फुटेज की टाइमिंग देखा जाये कि अंतिम बार बच्ची कितने बजे देखी गयी है और उसके बाद का फुटेज मेहर गार्डेन प्रबंधन के पास सुरक्षित है या उसमें कोई छेड़छाड़ की गयी है, यह तो पूरी जांच के बाद ही पता चल पायेगा. लेकिन अबतक पुलिस ने इस ओर कोई कड़ी तहकीकात या पूछताछ नहीं की है. इस कारण अभी तक मामले से परदा नहीं उठ पाया है.
बच्ची के परिजनों ने की सीबीआइ जांच की मांग
परिजनों का आरोप : जांच में बरती जा रही भारी कोताही
परिजनों का कहना है कि पुलिस बच्ची के हत्यारे को पकड़ने में अब तक विफल रही है. यही नहीं जसीडीह पुलिस पूरे मामले में कोताही बरत रही है. उन लोगों का कहना है कि मेहर गार्डेन वाले बड़े लोग हैं, इसलिए उस दिन मौजूद मेहर गार्डेन प्रबंधन के कर्मी, सुरक्षा कर्मी से कड़ाई से पूछताछ नहीं हो रही है. परिजनों ने एसपी से मांग की है कि इस मामले की सीबीआइ जांच करायी जाये ताकि उनकी बच्ची को न्याय मिल सके. परिजनों ने कहा कि वे लोग गरीब हैं क्या इसलिए उन्हें न्याय नहीं मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >