डीइओ के खिलाफ थाना में शिकायत

देवघर : सारवां थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी पुरुषोत्तम पत्रलेख ने नगर थाना में डीइओ के विरुद्ध लिखित शिकायत दी है. इसमें डीइओ पर गाली-गलौज कर बदसलूकी करने व जान मारने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाया गया है. जिक्र है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पुरुषोत्तम शनिवार को सेवा पुस्तिका लेने […]

देवघर : सारवां थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी पुरुषोत्तम पत्रलेख ने नगर थाना में डीइओ के विरुद्ध लिखित शिकायत दी है. इसमें डीइओ पर गाली-गलौज कर बदसलूकी करने व जान मारने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाया गया है. जिक्र है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पुरुषोत्तम शनिवार को सेवा पुस्तिका लेने गये थे, तभी यह घटना हुई. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. नगर पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता पुरुषोत्तम सारवां प्रखंड अंतर्गत नलिनी पत्रिका उच्च विद्यालय बंदाजोरी में आदेशपाल हैं.

क्या कहते हैं डीइओ
एक वर्ष पहले ही उस विद्यालय में पदस्थापित हुए हैं. बावजूद बार-बार तबादले के लिए आवेदन दे रहे हैं. दुर्भावना से ग्रसित होकर शिकायत की गयी है, आरोप निराधार है.
-उदय नारायण शर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >